फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Awareness was created about violence against women by organizing a candle march.

Chandauli News: कैंडल मार्च निकाल कर महिला हिंसा के प्रति किया जागरूक

Tue, 02 Dec 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Awareness was created about violence against women by organizing a candle march.
नौगढ़ में महिला हिंसा के विरोध में कैंडल मार्च निकालते ग्राम्या संस्थाके बैनरतले लोग। संवाद - फोटो : बॉयलर पूजन के लिए हवन करते जीएम राजेंद्र प्रसाद व अन्य लोग।
नौगढ़। ग्राम्या संस्थान की ओर से चलाए जा रहे 16 दिवसीय अभियान के तहत सोमवार को कैंडल मार्च निकाल कर लोगों को महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा के लिए जागरूक किया गया। थाना से बाजार तक मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों को डिजिटल हिंसा के बारे में भी जानकारी दी गई। कैंडल मार्च में शामिल महिलाओं, किशोरियों और पुलिस कर्मियों के साथ गणमान्य लोगों ने जागरूकता संबंधी नारे लगाए। मार्च किशोरियों के वास्ते, खाली कर दो रास्ते, उमड़ी है देखो सारी दुनिया अब भागेगी हिंसा, 1090 पर फ़ोन करो, महिला हिंसा बंद करो, 1930 पर फ़ोन करो डिजिटल हिंसा बंद करो, 112 पर फोन करो सभी मुसीबत से बचो आदि के नारे लगाते हुए इलाके का भ्रमण किया। बाजार होते हुए थाने पर पहुंच कर मार्च समाप्त हुआ। मार्च में नौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव, महिला थाना से सरिता और ममता, बजरडीहा प्रधान संजय यादव, लौवारी कला प्रधान यशवंत सिंह यादव, समाजसेवी जेपी यादव शेरू के साथ संस्था कार्यक्षेत्र के विभिन्न गांवों से किशोर व किशोरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed