{"_id":"6117e0088ebc3ee0881efb2a","slug":"awareness-made-for-safety-at-railway-station-chandauli-news-vns606067246","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू जंक्शन पर यात्रियों को सावधान रहने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू जंक्शन पर यात्रियों को सावधान रहने का किया आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने डॉग स्क्वायड के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के मद्देनजर सभी प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज, यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल घर और वाहन स्टैंड की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान लोगों सुरक्षा के लिए जागरूक भी किया गया।
जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक अशोक कुमार द्विवेदी और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड के साथ सभी आठों प्लेटफार्म, वेटिंग रूम आदि में पहुंच कर संदिग्धों की तलाश की। वहीं अप और डाउन की ट्रेनों में यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। फूटओवर ब्रिज के बाद यात्री हाल, टिकट काउंटर, जवान सर्कुलेटिंग एरिया में कार, आटो पार्किंग, साइकिल बाइक स्टैंड पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई। नंबर प्लेट का मिलान और सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित सभी एटीएम शाखाओं के पार्सल आदि की जांच की। अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध गाडियां नहीं मिली। इस दौरान यात्रियों से हमेशा सतर्क रहने, अपरिचित से खाने पीने का सामान न लेने, संदिग्ध वस्तुओं को हाथ न लगाने और इसकी सूचना सुरक्षा बलों को देने आह्वान किया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।