फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Awareness in farmers is necessary for development

विकास के लिए किसानों में जागरूकता जरूरी

Fri, 25 Dec 2020 09:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Awareness in farmers is necessary for development
चकिया। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जंयती शुक्रवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानो के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कार्यक्रम के तहत कृषि विभाग की ओर से स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उर्जा राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि प्रत्येक किसान के खेत तक पानी बिजली व आवागमन के साधन सुलभ कराने के लिए सरकार लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने किसानों से जागरूक होने की अपील करते हुए कहा कि विकास के लिए जागरूकता आवश्यक है। क उन्होंने कहा कि पहली बार किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि वैज्ञानिक सहित तमाम संसाधनों की बदौलत जगह-जगह किसान गोष्ठी, सेमिनार मेला व अन्य आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की उन्नति के लिए केंद्र सरकार कृषि कानून को लाई है, जिसे विपक्षी नेता किसानों गुमराह कर उन्हें उनके हित के कानून से बहका रहे हैं। उन्होंने किसानों से प्रधानमंत्री पर विश्वास रखने की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम अजय मिश्र, बीडीओ सरिता सिंह, तहसीलदार फूलचन्द्र यादव, सीओ प्रीति त्रिपाठी, सुरेन्द्र सिंह, सर्वेश कुशवाहा, ओम प्रकाश सिंह मन्ने, ब्लाक प्रमुख शिवेंद्र सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, डा. कुंदन कुमार, कैलाश प्रसाद जायसवाल मौजूद रहे। संचालन उमाशंकर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed