{"_id":"574b4bc34f1c1b7a28109308","slug":"aware-through-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक के जरिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक के जरिए किया जागरूक
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Mon, 30 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
सतर्कता दिवस पर नुक्कड़ नाटक करते आरपीएफ के जवान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार को यात्री हाल में आरपीएफ के जवानों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को यात्रा के दौरान जहर खुरानों से सावधान रहने का संदेश दिया। नाटक के माध्यम से यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने, यात्रा के दौरान साफ सफाई का ख्याल रखने, बेवजह चेनपुलिंग न करने, सम पार फाटक पार करते समय सावधानी रखने की सलाह दी। रेलवे के हमसफर सप्ताह के तहत रविवार को सतर्कता दिवस मनाया गया। इसके तहत नुक्कड़ नाटक के साथ ही स्टेशन पर विशेष जांच अभियान भी चलाया गया।
रेलवे में यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा का कितना ख्याल रखा जा रहा है और नियमों का पालन किया जारहा है कि नहीं। इसकी परख के लिए रेलवे हमसफर सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को सतर्कता दिवस मनाया गया। रविवार की सुबह दस बजे रेलवे स्टेशन के यात्री हाल में डीआरएम किशोर कुमार की मौजूदगी में नुक्कड़ नाटक आयोजित हुआ। इसमें धनंजय सिंह, गुड्डू सिंह, रासिदा बानो, साने अली आदि की टीम ने नाटक के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित यात्रा की सीख दी। यही नहीं आरपीएफ द्वारा पूरे दिन स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सौ से अधिक बेटिक यात्री पकड़े गए इनसे जुर्माना वसूला गया। यही नहीं रेलवे अधिकारियों की टीम ने प्लेटफार्म पर विभिन्न स्टालों की जांच पड़ताल की वहीं ट्रेेेनों के पैंट्रीकार की जांच की। बाद में डीआरएम किशोर कुमार ने स्टेशन पर घूमकर साफ सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने हर हाल में साफ सफाई रखने का निर्देश दिया।