{"_id":"6afb612acae6ade5310272fa","slug":"avinash-and-rishu-won-the-15000-prize-wrestling-chandauli-news-c-189-1-svns1011-157769-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अविनाश और रिशु ने जीती 15 हजार की इनामी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अविनाश और रिशु ने जीती 15 हजार की इनामी कुश्ती
विज्ञापन
धानापुर में अंतरप्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों का हाथ मिलवाकर शुभारंभ करते भाजपा विधा
धानापुर में अंतरप्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम
विधायक सुशील सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
धानापुर। छठ महापर्व पर सोमवार को जय बजरंग दल कमेटी की ओर से कस्बे में अंतरप्रांतीय कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें अविनाश और रिशु ने 15 हजार की इनामी कुश्ती जीती।
प्रतियोगिता में प्रदेश के अलावा मप्र, हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार से आए नामचीन पहलवानों ने हिस्सा लिया। अपने दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह और विशिष्ट अतिथि धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने अखाड़े में पहलवानों से हाथ मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर रामजी कुशवाहा, रंजीत यादव, माधव, चंदन यादव, आशुतोष सिंह मिंटू, राजेश यादव आदि रहे। अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष रामधनी यादव ने की। संचालन बाबू अली खान व गौतम चौरसिया ने किया।
इनसेट.........
अखाड़े में हुए रोमांचक मुकाबले
कुश्ती में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 15 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में अविनाश बजरंग नगर ने चक्रधारी को हराकर जीत हासिल की। वहीं 10 हजार की कुश्ती में चंदन दिया ने सोनू सिगरा को पराजित किया। 15 हजार की इनामी कुश्ती में बबलू अजगर और बघेल नेपुरा के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसी क्रम में 10 हजार की कुश्ती में चंदन महाराजपुर ने मनीष कछवा को हराकर जीत दर्ज की। रोहन नेपुरा और चंदन सिगरा के बीच हुए 10 हजार के मुकाबले में रोहन नेपुरा विजेता रहे। वहीं, 15 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में विराट करमपुर और रिशु रमरेपुर के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, इसमें रिशु रमरेपुर ने बाजी मार ली। विजेता पहलवानों को दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बधाई दी।