फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Auto stand will be built to get rid of jam in the city

Chandauli News: नगर में जल्द बनेगा ऑटो स्टैंड, जाम से मिलेगी राहत

Thu, 24 Nov 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Auto stand will be built to get rid of jam in the city
पीडीडीयू नगर। नगर में बेतरतीब खड़े होने वाले ऑटो और ई-रिक्शा से निजात मिलने वाला है। जल्द ही रोडवेज बस स्टैंड को ऑटो स्टैंड बनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन के बीच वार्ता हो चुकी है। उम्मीद है कि रोडवेज बस स्टैंड को ऑटो पार्किंग के लिए आरक्षित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

देश का प्रमुख रेलवे स्टेशन पीडीडीयू जंक्शन होने के चलते नगर में रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। लोग रोजाना लगे जाम में फंसकर अपना कई घंटा बर्बाद करते हैं। नगर में जाम लगने का क्रम कई वर्षों से जारी है। यूं कहें कि नगर में जाम की समस्या नासूर बन गई है। आईजी से लेकर तमाम अधिकारियों ने शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए तमाम उपाय किये लेकिन कोई राहत नहीं मिली। सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े ऑटो और ई- रिक्शा समेत बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण सकरी होती सड़क यातायात के लिए प्रमुख समस्या के रूप में उभर कर सामने आई है। इन सबके बीच सीओ पीडीडीयू नगर अनिरूद्ध सिंह ने शहर के यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए एक योजना बनाई। जिसके तहत राजकीय महिला चिकित्सालय के सामने जीटीआर ब्रिज को जाने वाली सड़क को चौड़ा किया गया। वहीं जीटी रोड पर पटरी को समाप्त कर पिच रोड बनाने की योजना तैयार की गई लेकिन पड़ाव से गोधना तक बनने वाले छह लेन के प्रस्ताव के बाद पिच रोड बनाने की योजना अधर में लटक गई। लेकिन अधिकारियों ने सड़क पर संचालित हो रहे अवैध ऑटो स्टैंड को देखते हुए नगर में ऑटो स्टैंड बनाने की पहल की है। जल्द ही रोडवेज बस स्टैंड को ऑटो स्टैंड के रूप में परिवर्तित कर दिया जाएगा। सड़क पर सवारी उतारने के बजाय रोडवेज बस भी अब स्टैंड में ऑटो चालक सवारी उतारेंगे और वहीं से लोगों को ऑटो मिल सकेगा।
विज्ञापन

इनसेट
यातायात विभाग और कोतवाली पुलिस के बीच तालमेल की कमी
पीडीडीयू नगर। नगर में यातायात को चलायमान रखने के लिए यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। वहीं पिकेट पर कोतवाली पुलिस भी तैनात रहती है। लेकिन दोनों को बीच तालमेल की कमी भी कई बार जाम का सबब बन जाती है। काली मंदिर के पास पुलिसकर्मियों के तैनाती के बावजूद भी सड़क पर वाहनों की कतार लगी रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
रोडवेज बस स्टैंड में अब एक या दो ही बसे आती हैं। ऐसे में उस स्थान का प्रयोग ऑटो स्टैंड के रूप में किये जाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए रेलवे के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है।- अविनाश कुमार, एसडीएम, पीडीडीयू तहसील।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed