फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Auto driver stand in the stand and walk by the number

आईजी ने नियमपूर्वक ऑटो के संचालन का दिया निर्देश

Thu, 20 Jan 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Auto driver stand in the stand and walk by the number
पड़ाव। चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए आईजी जोन के. सत्यनारायण ने बृहस्पतिवार को खुद मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने चौराहे के चारों तरफ मार्ग पर सड़क किनारे बैरिकेडिंग करवाई और ऑटो चालकों को बैरिकेडिंग के भीतर निर्धारित स्टैंड में रहकर अपनी बारी का इंतजार करने को कहा। उन्होंने मातहतों को नियम पूर्वक ऑटो के संचालन कराये जाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

आईजी जोन ने पहले भी पड़ाव चौराहे पर जाम लगा देख योजना बना कर यातायात को संचालित करने के लिए निर्देशित किया था। इसके बाद सीओ ट्रैफिक रघुराज व यातायात प्रभारी श्यामजी यादव ने चौराहे के चारों तरफ बैरिकेटिंग करवाई और ऑटो वालों को बैरिकेडिंग के भीतर ही खड़े रहकर सवारी के लिए इंतजार करने के लिए निर्देशित किया गया। बृहस्पतिवार आईजी जोन पड़ाव चौराहे पहुंचे और पार्किंग के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चारों तरफ मार्ग के किनारे ऑटो को निर्धारित स्टैंड में ही खड़े रहने व नंबर के अनुसार सवारी भरने की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही एक रजिस्टर में सभी ऑटो चालको के नाम,मोबाइल नंबर व उनके ऑटो का नंबर दर्ज करने को कहा।
विज्ञापन

02. कोतवाली में खड़े वाहनों की नीलामी कराने का दिया आदेश
पीडीडीयू नगर। आईजी जोन के सत्यनारायण ने बृहस्पतिवार को मुगलसराय कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली में कबाड़ हो रहे वाहनों की नीलामी कराने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली में बैरक, मेस समेत साफ-सफाई व्यवस्था का भीं जायजा लिया। बाद में उन्होंने घायल प्रभारी निरीक्षक बृजेश चंद्र तिवारी का कुशलक्षेम भी पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed