{"_id":"67758e0524dc3c27640d6346","slug":"auto-driver-ran-away-leaving-injured-youth-died-due-to-excessive-bleeding-chandauli-news-c-189-1-svns1010-125357-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: घायल युवक को छोड़कर भाग गया ऑटो चालक, ज्यादा खून बहने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: घायल युवक को छोड़कर भाग गया ऑटो चालक, ज्यादा खून बहने से मौत
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय थाना क्षेत्र के चंदासी के पास मंगलवार की रात ऑटो और एक अन्य वाहन में टक्कर होने से एक युवक घायल हो गया। इसके बाद ऑटो चालक और उसमें सवाल लोग घायल को सड़क पर ही छोड़कर भाग गए। युवक काफी देर तक तड़पता रहा और उसके शरीर से ज्यादा खून बह गया। बाद में पहुंची पुलिस ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से बीएचयू ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया। इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पड़ाव से गोधना तक सिक्स लेन का निर्माण हो रहा है। पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक की सड़क का 80 प्रतिशत काम हो चुका है। जहां-तहां पांच दस मीटर सड़क नहीं बन पाई है। पीडीडीयू नगर से मंगलवार की रात एक ऑटो पड़ाव जा रहा था। चंदासी विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय के आगे खराब सड़क की वजह से विपरित दिशा में आ रहे माल लदे वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठे एक युवक को गंभीर चोट लगी। उसकी जांघ काफी फट गई वहीं सिर भी फट गया,जिससे काफी खून गिरने लगा। यह देख ऑटो चालक और उसमें बैठे अन्य लोग युवक को सड़क पर ही तड़पता हुआ छोड़कर चले गए। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को फोन किया। तब तक काफी खून बह गया था। पुलिस ने युवक को पड़ाव के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे ट्राॅमा सेंंटर, बीएचयू रेफर कर दिया गया।
बुधवार को सुबह युवक की मौत हो गई। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि युवक की जान बचाने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन ज्यादा खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। कई जगहों पर तस्वीर भेजी गई है लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। 72 घंटे तक उसे मर्चरी में रखा जाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।