{"_id":"57323fa54f1c1bac06919981","slug":"auto-driver-jammed-on-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो चालक की पिटाई पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो चालक की पिटाई पर जाम
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Wed, 11 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
जाम पर कोतवाल लोगों को समझाते हुए।
मुख्यालय स्थित सकलडीहा रोड तिराहे पर मंगलवार की शाम चार बजे यातायात विभाग के एक होमगार्ड ने किसी बात पर आटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। इससे नाराज आटो चालकों और अन्य लोगों ने चंदौली-सकलडीहा मार्ग को जाम कर दिया। एसडीएम सदर ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए एक घंटे बाद जाम खत्म कराया।
मंगलवार की शाम सकलडीहा तिराहे पर तैनात एक होमगार्ड आटो चालक सैयदराजा निवासी मंगरू (21) से भिड़ गया। आरोप है कि होमगार्ड आटो चालक द्वारा सुविधा शुल्क नहीं दिए जाने से नाराज था। उसने चालक पर डंडे से पीटा, जिससे उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में सदर कोतवाल विश्वज्योति राय ने बताया कि घायल आटोचालक का उपचार चल रहा है। अभी तक आटो चालक की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।