फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Auspicious yoga of three planets is being made on Deepawali

तीन बड़े ग्रहों का संयोग दीपावली पर कराएंगे शुभ-लाभ

Wed, 11 Nov 2020 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Auspicious yoga of three planets is being made on Deepawali
सचित्र-पीडीडीयू नगर। दीपावली 14 दीपावली है। इस बार दीपावली पर तीन ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है जो शुभकारी है। जिसमें गुरु अपनी राशि धनु में, शनि मकर में और शुक्र कन्या राशि में रहेगा। इसे दुर्लभ योग है।
विज्ञापन

ज्योतिषियों की माने तो इस बार की दीपावली हर तरह से सुख और समृद्धि प्रदान करने वाली है। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत बृहस्पतिवार को होगी। पं. कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि 12 नवंबर को खरीदारी का शुभ दिन है। इस दिन लक्ष्मी पूजा के लिए मूर्तियां, बर्तन और पूजन सामग्री खरीदारी का महत्व है। रात में पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन कुंभ लगन दिन में 12.45 बजे से 02.17 बजे तक है, जबकि शाम 05.23 बजे से 07.20 बजे तक वृष और रात 01.01 बजे से 03.15 बजे तक सिंह लग्न है। यह खरीददारी और लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ है। इस दौरान यम का दीपक निकाल कर अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति की प्रार्थना की जाती है।
विज्ञापन

तीन बड़े ग्रहों का दुर्लभ संयोग से दीपावली शुभ लाभ वाली रहेगी चतुर्दशी व्यापिनी अमावस्या की वजह से मोह रात्रि में महालक्ष्मी के पूजन से वर्षभर लक्ष्मी घर में रहती है। रातभर घी-सरसों के तेल का दीया जलाना शुभ होगा। ऊं महालक्ष्म्यै नम: मंत्र जाप से दरित्रता दूर होगी, घर में संपन्नता आएगी। इस दीपावली पर सिद्धि योग संग स्वाति नक्षत्र का संयोग चार चांद लगाएगा और लक्ष्मी पूजन के साथ तंत्र-यंत्र की साधना इस मुहूर्त में करना बेहद शुभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली से एक दिन पूर्व 13 नवंबर को चतुर्दशी तिथि शाम 4.11 मिनट से लेकर 14 नवंबर को 1.49 मिनट दिन तक रहेगी। वहीं अमावस्या 14 नवंबर को 1.50 मिनट से लेकर 15 को 11.27 मिनट तक रहेगी। इस तरह इस बार कार्तिक अमावस्या भी दो दिन है। 14 को श्रद्धादि की व 15 को स्नानादि की अमावस्या है। चतुर्दशी मिश्रित अमावस्या पर गुरु अपनी राशि धनु में और शनि मकर में होंगे, वहीं शुक्र कन्या राशि में नीचे का रहेगा।

इस बार दीपावली पर गुरु अपनी राशि धनु में और शनि मकर में होंगे, वहीं शुक्र कन्या राशि में नीचे का रहेगा। तीन बड़े ग्रहों का दुर्लभ संयोग से दीपावली शुभ लाभ वाली रहेगी। दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश के पूजन से आर्थिक लाभ मिल सकता है, क्योंकि दोनों ग्रह अपनी राशि में होंगे।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1800
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed