फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Auction of two shops of the Municipal Corporation for Rs 26 lakh 39 thousand

Chandauli News: 26 लाख 39 हजार रुपये में नपा के 2 दुकानों की नीलामी

Wed, 11 Feb 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Auction of two shops of the Municipal Corporation for Rs 26 lakh 39 thousand
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका कार्यालय स्थित सभासद कक्ष में मंगलवार को आठ दुकानों की नीलामी का आयोजन किया गया, जिसमें केवल दो दुकानों पर ही बोली लगी। शेष छह दुकानों पर आवेदन नहीं आने से नीलामी नहीं हो सकी। नीलामी में दोनों दुकानों की कुल कीमत 26 लाख 39 हजार रुपये रही।
विज्ञापन

नगर पालिका ने आय बढ़ाने के उद्देश्य से आठ दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। सभासद कक्ष में चेयरमैन सोनू किन्नर और प्रभारी ईओ राजीव मोहन सक्सेना की मौजूदगी में दोपहर 12 बजे बोली प्रक्रिया शुरू हुई। पहली दुकान की प्रारंभिक बोली 15 लाख 38 हजार रुपये से थी, जो बाद में 15 लाख 50 हजार रुपये पर नीलाम हुई। दूसरी दुकान की प्रारंभिक बोली 10 लाख 78 हजार रुपये थी और इसे 10 लाख 89 हजार रुपये में नीलाम किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि शेष दुकानों की नीलामी जल्द ही आवश्यक प्रक्रिया के बाद दोबारा कराई जाएगी। उन्होंने व्यापारी बंधुओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में नीलामी प्रक्रिया में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed