फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Assistant's hand blown off due to oxygen cylinder blast, admitted

Chandauli News: ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने से खालासी का उड़ा हाथ, बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती

Wed, 15 Nov 2023 01:36 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 15 Nov 2023 01:36 PM IST
सार

पिकअप से अमित कुमार (32) सिलिंडर उतार कर ले जाने लगा। वह आगे बढ़ा था कि सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। इससे खालासी अमित का बायां हाथ उड़ गया और वह दूर जा गिरा। सिलिंडर विस्फोट की घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन
Assistant's hand blown off due to oxygen cylinder blast, admitted
Chandauli News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरपीएफ कॉलोनी के समीप रेलवे यार्ड में वेल्डिंग कार्य चल रहा है। इसके लिए सोमवार को पिकअप में लादकर ऑक्सीजन लाए गए। इसी दौरान सिलिंडर उतारते समय ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर उतार रहे खलासी का बायां हाथ उड़ गया। जख्मी खालासी बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती है।

विज्ञापन

रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी के समीप डाउन रिसिविंग यार्ड में वेल्डिंग का कार्य चल रहा है। इसके लिए रामनगर की विद्या गैस एजेंसी से ऑक्सीजन सिलिंडर पिकअप से आया था। सोमवार की दोपहर में साढ़े बारह बजे वाहन को यार्ड के पहले आरपीएफ कॉलोनी के मोड़ पर खड़ा कर चालक और खलासी सिलिंडर उतारने लगे। इसी बीच हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से छत्तीसगढ़ निवासी अमित कुमार रामनगर में रहकर खलासी का काम करता है।
विज्ञापन

पिकअप से अमित कुमार (32) सिलिंडर उतार कर ले जाने लगा। वह आगे बढ़ा था कि सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। इससे खालासी अमित का बायां हाथ उड़ गया और वह दूर जा गिरा। सिलिंडर विस्फोट की घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं रेलवे क्षेत्र की घटना होने के कारण आरपीएफ के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। चालक भाग गया। वहीं घायल अमित को एंबुलेंस से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। मौके पर आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त एचएन राम, आरपीएफ डाउन पोस्ट, मुगलसराय और अलीनगर पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट करने से एक व्यक्ति जख़्मी हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed