{"_id":"57f55a0f4f1c1b940a270b97","slug":"assigning-liability-management-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंध समिति के दायित्व बताए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंध समिति के दायित्व बताए
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला को संबोधित करते खंड शिक्षाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों के उन्मुखीकरण और जागरूकता के लिए बुधवार को प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इस दौरान प्रबंध समिति के कर्तव्यों और दायित्वों के विषय में जानकारी दी गई। सभी को जन पहल पुस्तिका का वितरण भी किया गया।
खंड शिक्षाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय प्रबंध समिति अपने विद्यालय के लिए तीन वर्षीय विद्यालय विकास योजना तैयार करेगी। इस योजना को प्रत्येक वर्ष अपडेट किया जाएगा। प्रबंध समिति बच्चों के अधिकार और नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार कानून के बारे में लोगों को जागरूक भी करेगी। मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता, अध्यापकों द्वारा निजी अध्यापन में रोक, यूनिफार्म का वितरण सुनिश्चित करना भी इसके दायित्वों में शामिल है।
विद्यालयों में निर्माण कार्य और भवन की मरम्मत की जिम्मेदारी भी होगी। खंड शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि वे विद्यालयवार प्रबंध समिति के सदस्यों संग बैठक कर उन्हें जागरूक करें और दायित्वों की जानकारी दें। इस अवसर पर मनोज सिंह, अजय सिंह, आनंद सिंह, सुरेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन सुनील कुमार गुप्ता ने किया।