फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Assault on gas vendor, accused of forcibly taking him to another village

Chandauli News: गैस वेंडर से मारपीट, जबरन दूसरे गांव ले जाने का आरोप

Sun, 29 Mar 2026 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Assault on gas vendor, accused of forcibly taking him to another village
शहर की नागा बाबा गैस एजेंसी के एक वेंडर के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर उसे जबरन दूसरे गांव ले जाने का प्रयास किया। पीड़ित वेंडर ने मामले में थाने में शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। बबुरा गांव निवासी कलाम साह मोकरी गांव में गैस सिलिंडर वितरण कर रहे थे। इसी दौरान बीयूर गांव के पांच-छह युवक पहुंचे और सिलिंडर लदे वाहन को जबरन बीयूर ले जाने का दबाव बनाने लगे। एजेंसी के आदेश का हवाला देकर मना करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। राहगीरों के हस्तक्षेप और डायल 112 पर सूचना देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed