{"_id":"6a7f754f849a3e77e2012200","slug":"aspirations-for-development-remain-unfulfilled-in-the-aspirational-district-roads-electricity-and-water-have-not-reached-12-villages-chandauli-news-c-189-1-svns1010-153061-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आकांक्षी जनपद में विकास की आकांक्षा अधूरी, 12 गांवों में नहीं पहुंची सड़क, बिजली और पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आकांक्षी जनपद में विकास की आकांक्षा अधूरी, 12 गांवों में नहीं पहुंची सड़क, बिजली और पानी
विज्ञापन
नौगढ़ के चिकनी से औरवाटांड मार्ग। संवाद, आजादी की खबर के लिए,
- फोटो : Archive
पीडीडीयू नगर। देश आजादी की 79वीं वर्षगांठ मना रहा है। शहरों से गांवों तक तिरंगा फहराया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम होंगे और विकास की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। दूसरी ओर जिले की 12 ग्राम सभाओं में आज भी विकास की रोशनी नहीं पहुंच सकी।
कहीं, सड़क नहीं है तो कहीं बिजली और पेयजल की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। मोबाइल फोन पर बात करने के लिए लोगों को पेड़ और पहाड़ पर चढ़ना पड़ता है। 30 हजार की आबादी जरूरी सुविधाओं के लिए तरस रही है।
चंदौली जिले में नौ विकास खंडों में 734 ग्राम पंचायतें हैं। गांवों के विकास के लिए जिले को आकांक्षी जिले में रखा गया है लेकिन अभी तक अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। चकिया और नौगढ़ ब्लाॅक की एक दर्जन ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जहां बिजली, पानी और सड़क की सुविधा नहीं हैं। इन ग्राम सभाओं में करीब 30 हजार की आबादी तक विकास की रोशनी नहीं पहुंची।
विज्ञापन
लोग झरनों और चुआड़ का पानी पीते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल नेटवर्क न होने से होती है। मूसाखांड़ बांध के पास स्थित ढोढनपुर, छितमपुर, चिकनी, देवरी कला और ताला आदि गांवों के लोगों को मोबाइल फोन पर बात करने के लिए पेड़ों पर चढ़ना पड़ता है।
इसी तरह गद्दोचक, नादी महाराजगंज, भोजवा, जयमोहनी पोस्ता, डुमरिया, सरसताल, उदितपुर, पढ़ौती, मलवरिया, जरहर, लक्ष्मणपुर, भरदुआ, हनुमानपुर, टेकुरिया, देवखत, सोनफुल, सपहर और लेड़हा आदि गांवों के लोग पहाड़ियों या पेड़ों पर चढ़ते हैं, तब मोबाइल फोन पर बात हो पाती है।

नौगढ़ के चिकनी से औरवाटांड मार्ग। संवाद, आजादी की खबर के लिए,- फोटो : Archive