{"_id":"69e536c14019e98c0d074722","slug":"as-the-heat-intensifies-the-power-crisis-deepens-and-transformers-begin-to-burn-out-chandauli-news-c-189-1-svns1011-147353-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गर्मी बढ़ते ही बढ़ा बिजली का संकट, जलने लगे ट्रांसफाॅर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गर्मी बढ़ते ही बढ़ा बिजली का संकट, जलने लगे ट्रांसफाॅर्मर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अचानक गर्मी बढ़ने के साथ जिले में बिजली का संकट गहराने लगा है। विद्युत निगम की ओर से अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाने के बावजूद लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफाॅर्मर जलने और अन्य गड़बड़ियों का सिलसिला आरंभ हो गया है। इससे लोगों को बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शासनस्तर से नगरीय इलाकों में 22 से 24 घंटे बिजली दिए जाने के निर्देश के बावजूद लोगों को 18 से 20 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
चंदासी उपकेंद्र से जुड़े कैलाशपुरी मोहल्ले के मोड़ पर शनिवार की रात 12.30 बजे के करीब ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफाॅर्मर धू-धूकर जलने लगा। इससे वहां कुछ देर के लिए खलबली मच गई। लोगों ने विद्युत निगम को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद उक्त ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े करीब 500 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली चले जाने से लोग इस गर्मी में बिलबिला उठे। सूचना पर पहुंचे विद्युत निगम के कर्मियों ने ट्रांसफाॅर्मर में लगी आग बुझाई और मरम्मत का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। बिजली कर्मियों ने करीब दो घंटे बाद मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल, गर्मी बढ़ते ही घरों में लगे एसी व कूलर पूरी क्षमता से चलने लगे हैं। इससे ट्रांसफाॅर्मरों पर अचानक लोड बढ़ गया है। हालांकि विद्युत निगम की ओर से ऐसी परिस्थिति का सामना करने के लिए ठंड के मौसम में ही कई स्थानों पर अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं, लेकिन जहां ऐसा नहीं हो सका है, वहां परेशानी शुरू हो गई है। शनिवार की रात नगर के रविनगर, पटेल नगर, गल्ला मंडी, चतुर्भुजपुर, काली महाल, लॉट नंबर एक व दो सहित कई मोहल्लों में सुबह से ही बिजली की आंखमिचौली शुरू हो गई थी, जो देर रात तक चलती रही। रात में कई बार बिजली आने-जाने से लोगों की रात की नींद में खलल पड़ा। इस संबंध में चंदासी उपकेंद्र के एसडीओ मनोज कश्यप ने बताया कि अचानक गर्मी व लोड बढ़ने के कारण कैलाशपुरी मोड़ पर लगे ट्रांसफाॅर्मर में आग लग गई थी। हालांकि वहां रात में ही मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। ट्रांसफाॅर्मरों की लगातार देखभाल के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।