फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   AS Sports beat DCA by nine wickets

Chandauli News: एएस स्पोर्ट्स ने डीसीए को नौ विकेट से हराया

Wed, 21 Jun 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
AS Sports beat DCA by nine wickets
पीडीडीयू नगर। वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन की ओर से दुलहीपुर के बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित पूर्वांचल स्पोर्ट्स कप अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को एएस स्पोर्ट्स ने डीसीए को नौ विकेट से हरा दिया। इस तरह एएस स्पोर्ट्स की टीम प्रतियोगिता के अंतिम आठ में पहुंच गई। 35 गेंद पर 60 रन बनाने और दो विकेट लेने वाले पंकज प्लेयर ऑफ दी मैच रहे।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए की पूरी टीम 18 ओवर में सिर्फ 96 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की तरफ से एस हुसैन ने 35 रन, अनुराग और अश्विन ने क्रमश: 19 और 17 रन बनाए। एएस स्पोर्ट्स की तरफ से राजीव ने तीन विकेट चटकाए। पंकज, सैम और अभय ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एएस स्पोर्ट्स के पंकज ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 35 बॉल पर 11 चौके और एक छक्का की मदद से 60 रन बनाए। मिलन ने नाबाद 24 रन बनाए। इस तरह एएस स्पोर्ट्स ने 11 ओवर में ही 97 रन बना कर मैच आसानी से जीत लिया। डीसीए की तरफ से एजाज ने एक विकेट चटकाए। पंकज जासवाल प्लेयर आफ दी मैच बने। अंपायरिंग प्रणय शर्मा और दीपक वर्मा ने की। मैच रेफरी शौजब हुसैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed