फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   As soon as the girl regained consciousness, the accused fled from the house.

Chandauli News: युवती के होश में आते ही घर छोड़कर आरोपी भागा

Mon, 12 Oct 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
As soon as the girl regained consciousness, the accused fled from the house.
धानापुर। क्षेत्र में मजार के पास गंभीर रूप से घायल मिली युवती नजमा बानो के होश में आने और बयान में आरोपी का नाम सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस के अनुसार, युवती के होश में आने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

जगनिया रोड निवासी युनुस शाह की पुत्री नजमा बानो एक मजार की सफाई करने गई थी। इसी दौरान एक युवक ने उस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर हालत में मिली युवती को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां 15 दिनों से उसका इलाज चल रहा था। मामले में आरोपी के पिता पारसनाथ मौर्य ने आरोप लगाया कि पुलिस सादे कपड़ों में उनके पुत्र को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

हालांकि, प्रभारी निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, युवती के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी के पिता अपने पुत्र को बचाने के लिए इस तरह की बातें कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed