{"_id":"5f0ca8338ebc3e637b03e1fc","slug":"arya-verma-of-sunbeam-became-the-district-topper-in-xii-chandauli-news-vns5356512186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड- 12वीं में आर्या वर्मा बनी जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड- 12वीं में आर्या वर्मा बनी जिला टॉपर
विज्ञापन
सीबीएसई बारहवीं का परिणाम घोषित होने पर पीडीडीयू नगर के एसजी पब्लिक स्कूल में सेल्फी लेते छात्र-?
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट सोमवार को दोपहर बाद घोषित हुआ। इसमें 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ सनबीम स्कूल की आर्या वर्मा ने जिले में अव्वल स्थान प्राप्त किया। इसी स्कूल की श्रेया और एसजी पब्लिक स्कूल की अपर्णा 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि रितिक गुप्ता 96.8 फीसदी अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। लगभग सभी स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। रिजल्ट की घोषणा होते ही स्कूलों की ओर से अभिभावकों को सूचित किया गया। हालांकि कोरोना की वजह से स्कूलों पर बच्चे कम पहुंचे। सफल छात्रों को घरों पर अभिभावकों ने मिठाइयां खिलाई।
इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड के 12वीं में 2100 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। केंद्रीय विद्यालय, एसजी पब्लिक स्कूल, लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल, रेलवे इंटर कॉलेज सहित कुल छह केंद्रों पर परीक्षाएं हुई। हालांकि मुख्य परीक्षा के बाद कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से लॉकडाउन लागू होने से परीक्षाएं पूरी नहीं हुई। काफी इंतजार के बाद कापियों की जांच हुई। सोमवार की सुबह अचानक 12वीं के रिजल्ट जारी होने की घोषणा हुई। इससे छात्र- छात्राओं में बेचैनी बढ़ गई। दोपहर 12 बजते ही छात्र मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटाप पर रिजल्ट देखने लगे।वहीं स्कूलों में भी शिक्षक रिजल्ट खोजने लगे। इस बीच सीबीएसई की साइट फेल होने से रिजल्ट देखने में परेशानी हुई। हालांकि स्कूलों की साइट खुलने से स्कूलों ने रिजल्ट देखा और अभिभावकों को बताया। यही नहीं बच्चों को स्कूल बुलाकर मुंह मीठा कराया। अधिकतर बच्चे घर पर ही सफलता का जश्न मनाया। जिले के लगभग सभी स्कूलों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है।
पीडीडीयू नगर। सीबीएसई बोर्ड के 12 वीं के जिला टापर में सनबीम स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा। स्कूल के विज्ञान वर्ग की छात्रा आर्या वर्मा ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ श्रेया दूसरे तथा 96.8 अंकों के साथ रितिक गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल के उत्कर्षिनी, रजत अग्रहरि, आकाश वर्मा, तनिष्का, अंशिका रघुवंशी, सौरभ, मरियम, निखिल ने अच्छा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के 40 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया।विद्यालय की निदेशिका श्वेता कानूडिया एवं प्रधानाचार्य सी के पालित ने छात्रों के उन्नति की कामना की है। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य स्मृति खन्ना, राम प्रताप सिंह, संजीव भूषण सिन्हा रहे।
विज्ञापन
पड़ाव। सीबीएसई बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी पड़ाव का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। स्कूल के फैजल आबदीन ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ टाप किया। स्कूल का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा। 51 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया। विद्यालय से कुल 184 परीक्षार्थी रहे। सभी सफल हुए हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रबंधक मुकुल पांडेय ने कहा कि यदि बच्चे फाउंडेशन कोर्स करने के अपेक्षा कोर्स करने के पहले बोर्ड द्वारा निर्धारित सेलेबस की तैयारी करें तो उनके अंक अच्छे और ज्यादा होते हैं। प्रबंधक डॉ. जयशीला पांडेय ने सफल छात्रों को बधाई दी और टापर को मिठाई खिलाई।
पीडीडीयू नगर। जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ में 12वीं की परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के 32 परीक्षार्थी रहे और सभी सफल हुए हैं। विद्यालय के अंकित सिंह ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रहे। कृष्णा सिंह 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे और अंशिका दुबे 90.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अंशुमान सिंह ने छात्रों को बधाई दी।
पीडीडीयू नगर। सीबीएसई कक्षा बारहवीं के परिणाम में एसजी पब्लिक स्कूल का परीक्षा फल 94.5 प्रतिशत रहा। 209 छात्रों में 12 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया। वही वाणिज्य वर्ग की अपर्णा पांडेय ने 500 में 488, स्वप्निल यादव 479, सलमान खान 475, आंचल जायसवाल 474 व मुस्कान बानो 473 अंक प्राप्त किया। वही गणित वर्ग में चैतन्य जायसवाल 476, अखिलेश कुमार 469 व आर्यन आनन्द ने 464 अंक हासिल किया। जबकि जीव विज्ञान वर्ग में कस्तूरी 462, आदिति 458 व सपना ने 452 अंक प्राप्त किया। बच्चों की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अरुण कुमार अग्रवाल ने बधाई दी। प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने बच्चों के निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की कामना की।
पीडीडीयू नगर। सीबीएसई बोर्ड बारहवीं में पूर्व मध्य रेलवे इंटर का परीक्षा फल 92 प्रतिशत रहा। कुल 87 छात्र छात्राओं में कला वर्ग का राहुल कुमार शर्मा 94 फीसदी अंक के साथ विद्यालय टॉपर रहा। वहीं प्रांजल पाठक विज्ञान वर्ग का 445 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विज्ञान वर्ग की सृष्टि 440 अंक प्राप्त करके तीसरे स्थाऱ्न पर रहीं। वाणिज्य वर्ग में 408 अंक प्राप्त करके आराध्य चतुर्वेदी एवं निकिता कुमारी वाणिज्य वर्ग में श्रेष्ठ रहे। बच्चों की सफलता पर विद्यालय के सीनियर डीपीओ अजीत कुमार और प्राचार्य मेजर अमरेंद्र सिंह ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
पीडीडीयू नगर। नगर के कैलाशपुरी स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। यहां की छात्र प्रीथा वर्मा ने साइंस से 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल स्थान प्राप्त किया। हयां शाहिल श्रीवास्तव, अखिलेश मौर्य, अनस अंसारी, अभिषेक पांडेय, आयुष प्रताप सिंह, हर्ष कुशवाहा, तनीषा जायसवाल, अथर्व श्रीवास्तव, रुखसार निजाम, चाहत जहां, हरि रस्तोगी टापर रहे। विद्यालय प्रबंध कमेटी के सदस्य आकाश कुमार, देवेश कुमार और प्रधानाचार्य विंदू प्रकाश सिंह ने छात्रों को बधाई दी।
पीडीडीयू नगर। एसआरबी पब्लिक स्कूल मालगोदाम के 12वीं का रिजल्ट शत पतिशत रहा है। स्कूल के मोहम्मद शाकिरने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल रहे। वहीं अजय कुमार 91.2प्रतिशत अंक के साथ दूसरे और कुंदन कुमार तिवारी 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रबंधक तारकेश्वर चौबे, प्रधानाचार्य एसपी पांडेय, संचालक मुकेश दुबे ने छात्रों को बधाई दी।
पीडीडीयू नगर। स्वर्गीय राम विलास सिंह शिक्षण संस्थान सिकंदरपुर का सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। स्कूल के प्रशांत यादव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले के टाप टेन में शामिल हुए हैं। इसीतरह मुस्कान जायसवाल, आकांक्षा सिंह, अंकित सिंह, मानषी शर्मा, निकिता दागा, काजल सिंह, युसूफ आलम, आकृति सिंह, पलक यादव स्कूल के टापर में शामिल रहे।