{"_id":"6aee3cbbd7b33500fa05f9d0","slug":"arun-from-karvadia-tops-the-talent-search-examination-chandauli-news-c-189-1-svns1013-157358-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: प्रतिभा खोज परीक्षा में करवदिया के अरुण ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: प्रतिभा खोज परीक्षा में करवदिया के अरुण ने किया टॉप
विज्ञापन
चकिया। विकास खंड के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित की गई। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में हुई परीक्षा में 53 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा दोपहर 12 से एक बजे तक हुई। इसमें प्रत्येक विद्यालय से दो विद्यार्थियों को शामिल होना था।
परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परिणाम जिले को भेज दिया गया। कंपोजिट विद्यालय करवदिया के अरुण कुमार ने 50 में 42 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। कंपोजिट विद्यालय पचवनिया की श्रेया चौहान 40 अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, करवदिया के करण शर्मा और यूपीएस चकिया के निहाल ने 38-38 अंक पाकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
उधर, पदभार संभालने के बाद बीईओ ओमप्रकाश मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय गौरी, कंपोजिट विद्यालय बलिया सहित कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मध्याह्न भोजन, साफ-सफाई, किचन गार्डन और भौतिक सुविधाओं का जायजा लिया। परीक्षा आयोजन में एआरपी चौधरी अजीत सिंह, संदीप कुमार मौर्य और कविंद्र गौतम ने सहयोग किया।