फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Arrested for making indecent remarks on CM in Chandauli

चंदौली में सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

Wed, 20 May 2020 12:16 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 20 May 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Arrested for making indecent remarks on CM in Chandauli
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट डालने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खूब हंगामा किया। आरोपी के खिलाफ चंदौली कोतवाली में मुकदमा दर्ज दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने कुछ ही समय बाद कसाब महाल निवासी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मंगलवार को फेसबुक पर एक पोस्ट डाली गई थी जिसमें एक व्यक्ति ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी की थी। एक न्यूज चैनल पर मुख्यमंत्री द्वारा दिखाए गए इंटरव्यू में सीएम ने यह दावा किया है कि 21 लाख लोगों को रोजगार दिया है।
विज्ञापन


इसी बात से नाराज इस शख्स ने मुख्यमंत्री को झूठा बताते हुए पोस्ट डाल दी। पोस्ट को देखने के बाद भाजपा कार्यकर्ता आग बबूला हो गए। उन्होंने पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। संगठन के सदस्यों ने पुलिस को पत्रक सौपा। इस बीच पुलिस ने कसाब महाल से शम्स तबरेज नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पोस्ट को शेयर और लायक करने वालों की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed