{"_id":"d87861bee2eb544adf0c867be2708f21","slug":"army-recruitment-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती रैली में नहीं होने दी जाएगी धांधली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती रैली में नहीं होने दी जाएगी धांधली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 14 Sep 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानापुर के अवाजापुर स्थित शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी कालेज में
विज्ञापन
पंद्रह से 26 सितंबर तक होने वाली सेना भर्ती रैली में किसी प्रकार की
धांधली नहीं होने दी जाएगी।
यह बात भर्ती स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हएु असिस्टेंट रिकू्मेंट आफिसर सूबेदार मेजर राजेश यादव और सैयदराजा विधायक मनोज सिंह ने कही। इस अवसर पर भर्ती प्रक्रिया की जानकारी भी दी।
असिस्टेंट रिकू्रमेंन्ट आफिसर सूबेदार मेजर राजेश यादव ने बताया कि सोल्जर जीडी, सोल्जर ट्रेड मैन, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर क्लर्क, स्टोर कीपर, सोल्जर नर्सिग सहायक की भर्ती की तैयारी पूरी कर ली गयी है।
बताया कि 15 सितंबर को सोल्जर जीडी तथा सोल्जर ट्रेड मैन, 16 सितम्बर को सोल्जर टेक्निकल सोल्जर क्लर्क, स्टोरकीपर टेक्निकल सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग/पशु सहायक की भर्ती होगी।
इसमें सिर्फ चंदौली जनपद के युवा भाग लेंगें। वाराणसी जनपद की भर्ती 17 सितंबर को होगी,जो सोल्जर जीडी तथा सोल्जर ट्रेड मैन, 18 सितम्बर को सोल्जर टेक्निकल सोल्जर क्लर्क, स्टोरकीपर टेक्निकल सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग/पशु सहायक के लिए होगी।
जौनपुर के युवाओं की भर्ती 19 सितंबर को सोल्जर जी डी तथा सोल्जर ट्रेड मैन, 20 सितंबर को सोल्जर टेक्निकल सोल्जर क्लर्क, स्टोरकीपर टेक्निकल सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग/पशु सहायक की भर्ती होगी।
मिर्जापुर जनपद के युवकों की भर्ती 21 सितंबर को सभी पदों पर होगी। संत रविदास नगर भदोही के लिए सभी पदों की भर्ती 22 सितंबर को होगी तथा सोनभद्र के युवाओं की उपरोक्त सभी पदों पर 23 सितंबर को होगी।
यादव ने बताया कि 24 सितंबर को सोल्जर ट्रेड मैन अभिक्षमता परीक्षा, 25 सितंबर को शेष सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल जॉच 26 सितंबर को दस्तावेजों का आदान प्रदान होगा।
2 नवंबर से 8 नवंबर के बीच सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग सहायक/पशु सहायक की कम्पयूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीईटी) लखनऊ में होगी।
29 नवंबर को सभी सफल अभ्यर्थीयों की लिखित परीक्षा सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी में आयोजित की जायेगी।
उन्होने यह भी बताया कि रेस ग्राउड में नंगे पैर अथवा जूते पहन कर भी युवा भाग ले सकते हैं। इसमें 16 सौ मीटर दौड़ को 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरा करना अनिवार्य होगा।
वार्ता में सैयदराजा विधायक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस भर्ती में किसी भी युवा के साथ नाइंसाफी नहीं होगी युवाओं के लिए 16 सौ मीटर की दौड़ समयवधि के भीतर तय करना आवश्यक है।
विधायक ने कहा कि अगर इसी प्रकार युवाओं सहित क्षेत्र का सहयोग की कामना की। इस अवसर सूबेदार महेन्द्र के साथ सेना अधिकारी उपस्थित रहे ।