फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Arms factory busted on the banks of Ganga

गंगा किनारे असलहा फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़

Mon, 21 Feb 2022 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Arms factory busted on the banks of Ganga
पड़ाव/पीडीडीयू नगर(चंदौली)। मुगलसराय कोतवाली के कुंडाखुर्द गांव के समीप गंगा किनारे रेती पर बनेे मड़हे में चल रहे असलहा फैक्टरी का रविवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया। इस दौरान चार तमंचा, कारतूस, अर्धनिर्मित असलहे सहित अन्य उपकरण बरामद किए। पुलिस ने तमंचा बना रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चुनाव में असलहों को खपाने की तैयारी थी। गिरफ्तार व्यक्ति पहले से ही कई मुकदमों में वांछित है।
विज्ञापन

सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि चुनाव को देखते हुए इलाके में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को आधी रात के बाद सूचना मिली कि कुंडाखुर्द गांव में गंगा किनारे असलहा बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गंगा किनारे रेती पर बने मड़हे में छापा मारा गया। यहां 315 बोर के चार तमंचा, चार अर्ध निर्मित तमंचा, 12 बोर का अर्धनिर्मित एक तमंचा, कारतूस, बड़ी होल वाली दो नाल, पतली होल वाली तीन चिमटा, एक प्लास, छेनी, ड्रिल मशीन, पेंचकस, हथौड़ा, ग्लाइंडर, ब्लेड, 18 स्प्रींग, , चाकू सहित असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसने अपना नाम संजय शर्मा उर्फ संजू निवासी नदेसर, मारूफपुर, बलुआ बताया। सीओ अनिल राय ने बताया कि गिरफ्तार संजय ने स्वीकार किया कि वह पहले अपने घर पर ही असलहों का निर्माण करता रहा है। चुनाव में सख्ती बढ़ने पर गंगा किनारे आकर असलहे बनाने लगा। बताया कि चुनाव में गड़बड़ी करने के लिए असलहों को खपाने की तैयारी की गई थी। संजय शर्मा पर पहले से भी मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजेशचंद तिवारी, एसआई दिनेश चंद्र पटेल, कांस्टेबल संजय सिंह, प्रह्लाद यादव,अफरोज,आकाश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed