पीडीडीयू नगर। मुग़लसराय कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दिन में कसाब महाल में अवैध तरीके से भैंस काटने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पुलिस पर फायर कर मौके से फरार हो गया। पुलिस में मौके से 102 किलो भैस का मांस, एक तमंचा, कारतूस, चार चापड़, दो कुल्हाड़ी, एक गड़ासा, तराजू समेत बाट बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद्र ने बताया कि पुलिस दिन में वाहनों की जांचकर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कसाब महाल में भैंस का मांस बेचा जा रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा ने टीम गठित कर कब्रिस्तान के समीप एक गली में घेराबंदी की। टीम ने देखा की देख गली में पांच लोग तराजू पर मांस तौल रहे है। इन्हें पकड़ने को पुलिस आगे बढ़ी कि वहां खड़े एक व्यक्ति ने पुलिस पर फायर कर दिया। फायर करने वाला फरार हो गया। जबकि पुलिस ने मांस बेच रहे चार लोगों नूर मुहम्मद निवासी कसाब महाल पीडीडीयू नगर, जमाल कुरैशी निवासी कोयला बाजार, जियाउल हक निवासी गौरीगंज, गुड्डू कुरैशी निवासी कमलगढ़हा वाराणसी के रूप में हुई। जबकि शौकत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 102 किलो भैंस का मांस समेत अन्य सामान बरामद किया। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।