{"_id":"6701bbb8056e3f5f6a04f034","slug":"approval-given-to-re-do-the-development-works-which-were-done-last-year-chandauli-news-c-189-1-svns1010-121518-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जो विकास कार्य पिछले साल हुए, उन्हें फिर से कराने की दे दी स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जो विकास कार्य पिछले साल हुए, उन्हें फिर से कराने की दे दी स्वीकृति
विज्ञापन
धानापुर। जिला पंचायत की ओर से स्वीकृति विकास कार्यों में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। विकास खंड के विभिन्न क्षेत्रों में कई ऐसे कार्यों के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है, जो पिछले साल ही कराए गए थे। नाम बदलकर पुराने विकास कार्यों का प्रस्ताव स्वीकृत करा लिया गया है। ऐसे नौ कार्यों के प्रस्ताव को निरस्त करने के लिए ब्लाॅक प्रमुख अजय सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्र लिखा है।
चंदौली में जिला पंचायत की ओर से इस वर्ष 126 विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है। धानापुर ब्लॉक में 86 कार्य स्वीकृत हैं। इनमें कई ऐसे कार्यों को भी स्वीकृति दी गई हैं, जो क्षेत्र पंचायत की ओर से पिछले साल कराए जा चुके हैं या फिर क्षेत्र पंचायत की वर्तमान कार्ययोजना में शामिल हैं। ऐसे में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आ रहा है।
बताया जाता है कि पूरे प्रकरण में क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत द्वारा एनओसी नहीं लिया गया है। बल्कि एक ही कार्य को नाम बदल बदल कर कार्य योजनाएं शामिल किया गया है। जिसमें एक मामला सामने आया है कि जिला पंचायत द्वारा 68 नंबर क्रमांक पर 7.98 लाख में ग्राम सभा धरवा में हरिजन बस्ती से धराव गांव की तरफ पीच रोड पर दोनों तरफ पटरी मरम्मत कार्य की स्वीकृत है उसी कार्य को क्षेत्र पंचायत द्वारा 155 क्रमांक पर नेकनामपुर गौशाला से मेन रोड धराव पटरी तक पटरी मरम्मत का कार्य स्वीकृत हुआ है। लोगो द्वारा बताया जा रहा है कि उक्त मार्ग और कार्य एक ही है। और सबसे बड़ी बात यह है इस मार्ग पर एक वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा कार्य करवाया जा चुका है, जबकि कच्चा कार्य होने के तीन साल बाद ही उक्त मार्ग पर कार्य कराया जा सकता है। वैसे ही क्षेत्र के गुरैनी, नरौली, बभनियाव रायपुर, सिहावल, नेकनामपुर, रामपुर दीया सहित अन्य गांव में स्वीकृत कार्यों में अनियमितता पाई गई है। मामला प्रकाश में आते ही ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष को संज्ञान में आए लगभग 60 लाख के 9 कार्यों को निरस्त करने के लिए पत्र लिखा।
विज्ञापन
कोट--
जिला पंचायत द्वारा बगैर एनओसी लिए के विकास खंड क्षेत्र के दर्जन भर कार्यों को स्वीकृत कर दिया है जिसमें काफी अनियमितता पाई गई है बहुत से कार्य पूर्व में हो चुके हैं, कुछ प्रगति पर हैं या कुछ होने वाले हैं। जांच करने पर पाया गया कुल नौ कार्य निरस्त करने योग्य हैं। जिसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है। वहीं क्षेत्र पंचायत में भी कार्य योजना में कार्यों की जांच कर 27 कार्यों को नियमानुसार निरस्त किया जा चुका है। अभी और जांच जारी है, किसी भी कार्य में वित्तीय अनियमितता पाई गई तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।-- अजय सिंह ब्लाॅक प्रमुख धानापुर
जिला पंचायत के स्वीकृत कार्य और क्षेत्र पंचायत के कार्य योजना में शामिल कार्यों की जांच कराई जा रही है अनियमितता मिलते ही कार्य को निरस्त किया जा रहा हा।-- विजय कुमार खंड विकास अधिकारी धानापुर
-- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
चंदौली में जिला पंचायत की ओर से इस वर्ष 126 विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है। धानापुर ब्लॉक में 86 कार्य स्वीकृत हैं। इनमें कई ऐसे कार्यों को भी स्वीकृति दी गई हैं, जो क्षेत्र पंचायत की ओर से पिछले साल कराए जा चुके हैं या फिर क्षेत्र पंचायत की वर्तमान कार्ययोजना में शामिल हैं। ऐसे में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आ रहा है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पूरे प्रकरण में क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत द्वारा एनओसी नहीं लिया गया है। बल्कि एक ही कार्य को नाम बदल बदल कर कार्य योजनाएं शामिल किया गया है। जिसमें एक मामला सामने आया है कि जिला पंचायत द्वारा 68 नंबर क्रमांक पर 7.98 लाख में ग्राम सभा धरवा में हरिजन बस्ती से धराव गांव की तरफ पीच रोड पर दोनों तरफ पटरी मरम्मत कार्य की स्वीकृत है उसी कार्य को क्षेत्र पंचायत द्वारा 155 क्रमांक पर नेकनामपुर गौशाला से मेन रोड धराव पटरी तक पटरी मरम्मत का कार्य स्वीकृत हुआ है। लोगो द्वारा बताया जा रहा है कि उक्त मार्ग और कार्य एक ही है। और सबसे बड़ी बात यह है इस मार्ग पर एक वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा कार्य करवाया जा चुका है, जबकि कच्चा कार्य होने के तीन साल बाद ही उक्त मार्ग पर कार्य कराया जा सकता है। वैसे ही क्षेत्र के गुरैनी, नरौली, बभनियाव रायपुर, सिहावल, नेकनामपुर, रामपुर दीया सहित अन्य गांव में स्वीकृत कार्यों में अनियमितता पाई गई है। मामला प्रकाश में आते ही ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष को संज्ञान में आए लगभग 60 लाख के 9 कार्यों को निरस्त करने के लिए पत्र लिखा।
विज्ञापन
कोट
जिला पंचायत द्वारा बगैर एनओसी लिए के विकास खंड क्षेत्र के दर्जन भर कार्यों को स्वीकृत कर दिया है जिसमें काफी अनियमितता पाई गई है बहुत से कार्य पूर्व में हो चुके हैं, कुछ प्रगति पर हैं या कुछ होने वाले हैं। जांच करने पर पाया गया कुल नौ कार्य निरस्त करने योग्य हैं। जिसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है। वहीं क्षेत्र पंचायत में भी कार्य योजना में कार्यों की जांच कर 27 कार्यों को नियमानुसार निरस्त किया जा चुका है। अभी और जांच जारी है, किसी भी कार्य में वित्तीय अनियमितता पाई गई तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।
जिला पंचायत के स्वीकृत कार्य और क्षेत्र पंचायत के कार्य योजना में शामिल कार्यों की जांच कराई जा रही है अनियमितता मिलते ही कार्य को निरस्त किया जा रहा हा।