फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Applying chaupal with parents explained the importance of education

अभिभावकों संग चौपाल लगाकर बताया शिक्षा का महत्व

Sun, 14 Mar 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Applying chaupal with parents explained the importance of education
इलिया। क्षेत्र के सैदूपुर स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय सैदूपुर प्रथम की ओर से शनिवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों ने अभिभावकों संग चौपाल लगाकर शिक्षा के मूल उद्देश्य को बताया। शिक्षकों ने कहा कि मिशन प्रेरणा के तहत सभी बच्चों को बुनियादी स्तर पर शिक्षा का मजबूत स्तंभ तैयार करने की जो जिम्मेदारी दी गई है, उसको हम सभी को पूरा करना है। जिससे आज के नन्हे मुन्ने बच्चे कल के सुनहरे भविष्य बन सके।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक उषा सिंह ने कहा कि शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों की भी उतनी ही जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने बच्चों को समय से स्कूल भेजें, तथा स्कूल समाप्त होने के बाद घर जाने पर उनकी गतिविधियों और उनके पढ़ाई पर ध्यान रखें। प्रधानाध्यापक गफ्फार अंसारी ने कहा कि कोविड-19 के चलते लंबे समय तक स्कूल बंद रहे। महामारी का प्रभाव आखिरी दौर में रहने के बाद भी विद्यालय अभी सभी कक्षाओं के लिए पूरे सप्ताह का नहीं खुल रहा है, ऐसे में बच्चे घर पर ऑनलाइन शिक्षा भी ग्रहण कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने स्मार्टफोन में रीड एलॉग नाम से एक एप लोड करना होगा। जिसके माध्यम से वह घर बैठे भी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। इस मौके पर रेनू वर्मा, दिलीप पाल, सुमनलता, श्रवण कुमार, भैयालाल प्रजापति, ज्योति भूषण, विनोद, पार्वती, संध्या देवी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed