फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Antyodaya card holders held Kotdar hostage for not getting ration

राशन न मिलने पर अंत्योदय कार्डधारकों ने कोटेदार को बनाया बंधक

Sat, 15 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Antyodaya card holders held Kotdar hostage for not getting ration
राशन न दिए जाने का आरोप लगाकर क्षेत्र के लौवारी कला गांव में अंत्योदय कार्डधारकों ने शनिवार को कोटेदार का घेराव किया। कोटे की दुकान पर पहुंची महिलाओं और महिला कोटेदार के पति संतोष कोल को बंधक बनाकर कुर्सी से बांध दिया। सूचना मिलने के कुछ देर बाद पहुंचे ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव ने कार्ड धारकों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि लौवारी कला गांव में कोटे की दुकान कोटेदार नीतू के नाम से है। कार्ड धारकों का आरोप था कि माह दिसंबर का राशन आधा-अधूरा व जनवरी का राशन मकर संक्रांति त्योहार होने पर भी नहीं मिला है। राशन के लिए कार्ड धारक एक सप्ताह से कोटे की दुकान का चक्कर काट रहे हैं। आरोप लगाया कि माह दिसंबर का राशन चार जनवरी को सायंकाल आया था और रात के नौ बजे वितरण बंद हो गया। इससे आधे कार्डधारकों को राशन नहीं मिल पाया है। जनवरी महीने का राशन, तेल, दाल अभी तक दुकान पर नहीं आया है। गांव के बीरबल ने रोष व्यक्त करते हुए कहा की किराने की दुकान पर 30 रुपये किलो चावल खरीदना पड़ रहा है। दो दिन बाद साइड बंद हो जाएगा तो हम लोगों को राशन कैसे मिलेगा। कोटेदार को बंधक बनाने की सूचना मिलने पर पहुंचे ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव ने गांव वालों को समझाकर कोटेदार को बंधन से मुक्त कराया। घेराव करने वालोें में सीताराम, देवीलाल, कैलाश, साधुशरण, हेमनाथ, परशुराम, मंगल, बाबूलाल, निर्मला, इंद्रावती, मानदेवी, शिवकुमारी, तेतरी, चंद्रकला, कृष्णावती शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed