{"_id":"67c8a47e9250a1e3920c63ec","slug":"annual-examination-in-council-schools-from-march-24-chandauli-news-c-189-1-chl1002-128015-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा 24 मार्च से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा 24 मार्च से
विज्ञापन
कंदवा। परिषदीय विद्यालयों में 24 मार्च से वार्षिक परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा के साथ-साथ मूल्यांकन भी होगा। इसके लिए जिला स्तर पर डायट के माध्यम से प्रश्नपत्र तैयार किए जाएंगे। पेपर में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। परीक्षा परिणाम 29 मार्च को घोषित किया जाएगा।
विभाग की तरफ से घोषित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा एक से आठ की वार्षिक परीक्षाएं 24 से 28 मार्च के बीच होंगी। इसके लिए जिला स्तर पर डायट के माध्यम से पेपर तैयार किए जा रहे हैं। पहली बार विद्यार्थियों काे परीक्षा परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रेरणा पोर्टल पर प्रत्येक विद्यार्थी का परिणाम उपलब्ध होगा। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा सिर्फ मौखिक होगी। कक्षा दो और तीन की परीक्षा मौखिक और लिखित दोनों होगी। कक्षा छह से आठ की परीक्षा सिर्फ लिखित होगी। परीक्षा ढाई घंटे की होगी। मौखिक परीक्षा की अवधि तय करने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों की दी गई है। कक्षा सात तक की वार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय के शिक्षक करेंगे। कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विकास खंड स्तर पर अन्य संकुल के शिक्षकों से कराया जाएगा। मूल्यांकन परीक्षा के साथ ही शुरू कर दिया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद प्रत्येक विद्यालय कक्षावार छात्रों के वार्षिक परीक्षा के अंक प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसके बाद उसका प्रिंट आउट निकाल कर बच्चों को दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक वार्षिक परीक्षाएं 24 से 28 मार्च तक होंगी। 29 मार्च को वार्षिक परीक्षा फल जारी करने के समय छात्र-अभिभावकों की बैठक की जाएगी। इसमें उन्हें मूल्यांकन की कॉपियां दिखाई जाएंगी और इसके बाद उन्हें रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। बरहनी के बीईओ अजीत पाल का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों के परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी चल रही है। पहली बार छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन देख सकेंगे।