फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Announce the date of student union election soon

चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्रों ने मचाया हो-हल्ला

Fri, 01 Apr 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Announce the date of student union election soon
सकलडीहा। छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी छात्र नेता मुखर रहे। छात्रों ने कॉलेज परिसर में हो-हल्ला भी मचाया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य से मिलकर चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। प्राचार्य ने जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद ही चुनाव कराने की बात कही।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि कालेज प्रशासन लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास कर रही है। कहा कि पूर्व में छात्रों के धरना-प्रदर्शन के दौरान कॉलेज प्रशासन ने काशी विद्यापीठ में चुनाव की तिथि घोषित होने पर यहां भी चुनाव कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी कॉलेज प्रशासन परीक्षा का बहाना बनाकर एक बार फिर चुनाव टालने का प्रयास कर रही है जबकि छात्र ऐसा नहीं होने देंगे। छात्रों ने छात्र संघ चुनाव की तिथि की घोषणा की मांग को लेकर हंगामा भी किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि जिला व विश्वविद्यालय प्रशासन से चुनाव की अनुमति मिलने के बाद ही चुनाव कराया जाएगा। इस मौके पर राहुल राजभर, अजय कुमार गुप्ता, आलोक कुमार चौरसिया, प्रियांशु सिंह, बाबा ठाकुर, हीरा सिंह, रूपेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed