फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Animals are not getting green fodder

पशुओं को नहीं मिल पा रहा है हरा चारा

Sat, 18 Apr 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Animals are not getting green fodder
चकिया पशु आश्रय केंद्र में जमीन पर भूसा खाते पशु। - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। कोरोना वायरस के संक्रमण से बढ़े लाकडाउन से आश्रयलयों में रखे गए पशुओं के सामने हरे चारे का संकट है। उन्हें चारा नहीं मिल पा रहा है। पशुओं की अपेक्षा देखभाल के लिए कर्मचारियों की संख्या काफ कम है। जिससे भी दिक्कत हो रही जिलेभर में तकरीबन 17 पशु आश्रय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय पर नगर पंचायत की ओर से दो पशु आश्रय केंद्र खोले गए है। नगर के कान्हा आश्रय केंद्र में लगभग 150 पशु है। जहां इनकी देख भाल के लिए छह कर्मचारी सुबह और रात में तीन कर्मचारी तैनात है। वही दूसरे केंद्र में 30 पशु हैं और वहां तीन कर्मचारी हैं। कान्हा आश्रय केंद्र में पशुओं की संख्या अधिक होने के कारण कर्मचारियों को परेशान होना पड़ रहा है। पशुओं हरा चारा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार पशु आश्रय स्थल कठौड़ी मे कुल 105 पशु हैं। इनको चारे में भुसा,चोकर व कन्ना दिया जा रहा है। समय-समय पर पशु चिकित्सक जांच के लिए पहुंच रहे हैं। इसका संचालन ग्राम पंचायत करती है। वहां लगे कर्मचारी देखभाल कर रहे हैं। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार जमालपुर में 150 व लेहरा में 75 पशु है। इसके खाने का इंतजाम ग्राम सभा करती है। पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी पहुंच रहे हैं। चहनिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सर्व आनंदपुर स्थित पशु आश्रय केंद्र पर 95 पशु हैं। वहां प्रतिदिन आठ मन भूसा व पचास किलो कन्ना दिया जाता है। पशुओं की देेखभाल के लिए दस कर्मचारी लगाए हैं। इसी तरह नौगढ़ में भी पशुओं को चारे के रूप में भूसा और कन्ना दिया जा रहा है मगर हरे चारे का पशुओं के सामने संकट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धानापुर। धानापुर ब्लाक में बने पशु आश्रय स्थल की हालत बहुत ठीक नहीं है। वहां पशुपालन विभाग को ध्यान देने की जरूरत है। वहां पशुओं को सूखा भूसा चारे के रूप में दिया जा रहा है। साथ ही पशु बीमार भी हैं और आश्रय स्थल पर पड़े हुए हैं। लेकिन उनकी ठीक से देखभाल नहीं हो पा रही है। ऐसे में वहां पशुओं की हालत बहुत ठीक नहीं है। बीमार पशुओं की देखभाल भी नहीं हो पा रही है।

चहनिया पशु आश्रय स्थल पर खाली चरनी में चारा तलाशते पशु।

चहनिया पशु आश्रय स्थल पर खाली चरनी में चारा तलाशते पशु।- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed