फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry women protested due to lack of water

Chandauli News: पानी नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 07 Jun 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Angry women protested due to lack of water
स्थानीय कस्बे में जलनिगम की पानी की टंकी से खंडवारी गांव की चौहान बस्ती में तीन महीने से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे नाराज महिलाओं ने शनिवार को जलनिगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी जलनिगम के ऑपरेटर से पानी की आपूर्ति को लेकर बहस भी हुई। महिलाओं ने शीघ्र पानी की आपूर्ति शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। खंडवारी की समूह सखी प्रियंका चौहान, किरण, आशा का कहना है कि उन्होंने 15 दिन पूर्व जलनिगम के जेई सौरभ को 15 दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी। अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। बस्ती के लोगो को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। पाइपलाइन मरम्मत का कार्य करा रही कार्यदायी संस्था की लापरवाही का खामियाजा बस्ती के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों को काम धंधा छोड़कर पानी के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। इस संबंध में जलनिगम ग्रामीण के एक्सईएन विवेक कुमार ने बताया कि टंकी से प्रतिदिन छह घंटे पानी पानी की आपूर्ति की जा रही है। चौहान बस्ती में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की शीघ्र मरम्मत करा दी जाएगी। इस दौरान गीता, राधिका, संजू, सरिता, शिवकुमारी, मुन्नी, रेखा, फूल कुमारी, गिरजा देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed