फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry winds increase melting, mercury rolls

पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, पारा लुढ़का

Thu, 17 Dec 2020 07:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Angry winds increase melting, mercury rolls
पीडीडीयू नगर। बेमौसम हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहा। सुबह से लेकर शाम तक धूप खिली लेकिन पछुआ हवाओं के चलने से सूरज ढलते ही गलन और ठंडी ने असर दिखाना शुरू कर दिया। पारा लुढ़कने के साथ ही शाम होते ही गलन से लोग घरों में दुबक गए। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी राहगीरों और यात्रा करने वालों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंच गया। बुधवार की अपेक्षा बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन न्यूनतम तापमान जहां 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, उसमें तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं पछुआ हवा 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के कारण शाम होते ही गलन का असर भी बढ़ गया। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार जम्मू कश्मीर में बर्फबारी और कोल्ड फ्रंट के चलते ठंडी का असर बढ़ा है। वहीं करीब 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। मौसम विज्ञानी के अनुसार दो दिन तक मौसम साफ रहने और दिन में अच्छी धूप खिलने की उम्मीद है। लेकिन गलन और ठंडी में कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed