फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry people protested due to stoppage of drinking water supply

Chandauli News: पेयजल आपूर्ति ठप होने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 12 Mar 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Angry people protested due to stoppage of drinking water supply
सकलडीहा। टिमिलपुर में बनाई गई पानी टंकी से सकलडीहा कस्बा सहित छह गांवों में जलापूर्ति होती है। चार दिन से पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण जलापूर्ति ठप थी। पाइप की मरम्मत के बाद सोमवार को टंकी का वॉल्व खराब होने के कारण जलापूर्ति फिर बाधित हो गई। दो दिन से जलापूर्ति नहीं होने से नाराज लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने अविलंब जलापूर्ति शुरू नहीं होने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जल जीवन मिशन के तहत अभी तक नागेपुर, सकलडीहा, ईटवा, तेंदुई सहित कुछ अन्य गांवों में पानी की टंकी का निर्माण नहीं हुआ है। टिमिलपुर में बनी टंकी से ही इन गांवों में जलापूर्ति होती है। एक सप्ताह पहले स्थानीय इंटर कॉलेज के गेट के पास केबल डालते समय पाइप क्षतिग्रस्त हो गई थी। दो दिन बाद क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कर जलापूर्ति शुरू की गई थी। उनका कहना था कि सोमवार को जलापूर्ति शुरू की गई तो टंकी का पानी खोलने वाला वॉल्व खराब हो गया। इसके चलते दो दिन से जलापूर्ति बाधित है। इस संबंध में जल निगम ग्रामीण के एक्सईएन अमित कुमार रघुवंशी का कहना है कि क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत के बाद वॉल्व में खराबी आ गई है। वाराणसी से वॉल्व मंगा लिया गया है। बुधवार को वाॅल्व लगवाकर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। प्रदर्शन में सुरेश यादव, मोनू, सुमित, अभय यादव रिंकू, मंगल, पंकज, शिव, मनीष चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed