फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry people protest due to water flowing on the main road

मुख्य मार्ग पर पानी बहने से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 15 Dec 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Angry people protest due to water flowing on the main road
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 परशुरामपुर के चौहान बस्ती में नाबदान का पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है। कई बार इसकी शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर मंगलवार को मुहल्ले के लोगों ने पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो पालिका कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 के चौहान बस्ती में नाली न बनने की वजह से घरों के नाबदान से निकला पानी मुख्य मार्ग पर बहता है। इससे मुहल्ले के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं सड़क पर गंदा पानी बहने से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। वार्डवासियों ने कह कि कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका के ईओ और चेयरमैन से की गई। बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है।प्रदर्शन करने वालों में गुप्तेश्वर प्रसाद, सीता चौहान, अंजनी देवी, बेबी देवी, सुखा देवी ,रूपा कुमारी, शिमली चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed