फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry passengers stopped the train by pulling the chain

एसी न चलने से नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन

Thu, 14 Jul 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Angry passengers stopped the train by pulling the chain
पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली से मालदा टाउन जा रही डाउन फरक्का एक्सप्रेस का एसी खराब होने से नाराज यात्रियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और हो हल्ला किया। बाद में एसी की मरम्मत हुई और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। हंगामा के कारण आधा घंटा अधिक खड़ी रही।
विज्ञापन

फरक्का एक्सप्रेस बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे स्थानीय रेेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही एसी कोच ए वन के यात्रियों ने एसी न चलने की शिकायत की। बावजूद इसके सुनवाई नहीं हुई। इससे यात्री नाराज हो गए और ट्रेन खुलते ही चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद यात्री प्लेटफार्मपर उतर कर हो हल्ला करने लगे। सूचना पाकर आरपीएफ के जवान पहुंचे। यहां यात्रियों ने बताया कि सुबह से ही कोच का एसी नहीं चल रहा है। कई बार इसकी शिकातय की गई लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। मौके पर कैरेज एंड वैगन के कोच अटेंडेंट मनेेज कमार यादव और रनिंग इलेक्ट्रीशियन इंद्रजीत दास ने बताया कि एसी में बर्फ जल जाने के कारण कुछ समय के लिए कूलिंग प्रेशर कम हो गया था। इसे ठीक कर लिया गया है। इसके बाद यात्री शांत हुए और छह बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed