फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry laborers demonstrated due to non-payment of wages

मजदूरी न मिलने से आक्रोशित मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Aug 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Angry laborers demonstrated due to non-payment of wages
नौगढ़। बकाया मजदूरी का भुगतान न होने से आक्रोशित चार गांव के मनरेगा मजदूरों ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर हंगामा किया। इस दौरान मजदूरों ने नारेबाजी की। हालांकि बाद में खंड विकास अधिकारी सुदामा यादव ने पंचायत सचिव रोजगार सेवक को तलब करते हुए दो दिनों के अंदर भुगतान कराने का आश्वासन देकर उनको शांत कराया।
विज्ञापन

विकास खंड नवगढ़ के झुमरिया,अमदहा, चरनपुर व भगेलपुर के मजदूरों ने मनरेगा योजना के तहत कार्य किया था। उनका कहना था कि उनकी मजदूरी का भुगतान आज तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मजदूरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया तो पूरे गांव के मजदूर ब्लॉक मुख्यालय पर अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे। आक्रोशित मजदूरों को बीडीओ ने कार्यालय में बुलाकर पत्रक लेने के बाद आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर सभी मजदूरों का भुगतान कराने की कार्यवाही की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में गुलाब, भागवत, पारस, ओम प्रकाश, तारा, लीलावती, गीता, सोना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यों का नहीं हुआ है भुगतान
मजदूरों का नेतृत्व कर रहे दयानंद ने आरोप लगाया कि लॉकडाउन में 3 से 8 मई 2020 तक अमदहां गांव के मेन रोड से रविदास मंदिर तक कच्ची सड़क का निर्माण कार्य 241 व 9 से 12 मई 2020 सामुदायिक भवन से शंकर जी के मंदिर तक कच्ची सड़क निर्माण कार्य में 218 मजदूरों ने काम किया है। इसके अलावा 13 से 28 मई 2020 तक बच्चालाल के खेत व रामबचन के खेत का समतलीकरण कार्य दो से 11 जून तक 173 मजदूरों ने किया है। भुगतान ना होने से वे काफी परेशान हैं। कहा कि इसके लिए कई बार रोजगार सेवक और खंड विकास अधिकारी को अवगत कराया गया लेकिन मजदूरी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed