फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angry farmers protested due to non-procurement of paddy

धान खरीद ना होने से आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Dec 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers protested due to non-procurement of paddy
नौगढ़। किसानों ने विकासखंड में बनाए गए धान क्रय केंद्रों पर शोषण किए जाने और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मझगावां स्थित साधन सहकारी समिति को इस बार धान क्रय केंद्र नहीं बनाए जाने से नाराज किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष विकास पांडेय ने कहा कि सरकार यदि सारे किसानों का धान ईमानदारी से खरीदना चाहती है तो बिचौलियों के साथ सांठगांठ रखने वाले लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए। नौगढ़ में धान खरीद के लिए छह क्रय केंद्र बनाए गए हैं लेकिन इस साल साधन सहकारी समिति मझगावां पर किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। अन्य केंद्रों पर भी काफी धीमी गति से धान खरीदा जा रहा है। वहीं जिन किसानों का धान खरीद जा रहा है उनसे तीन से पांच किलो अतिरिक्त धान प्रति कुंतल लिया जा रहा है। किसान नेता बलदाऊ सिंह यादव ने कहा कि साधन सहकारी समिति नौगढ़, बरवाडीह, बोझ और विपणन शाखा के मझगांई और हरियाबांध में धान खरीद के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। मझगावां समिति पर आयोजित चौपाल में किसान नेताओं ने धान खरीद के संबंध में 23 दिसंबर, बृहस्पतिवार को जिलाधिकारीको ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। चेताया कि इसके बाद भी अगर धान की खरीद नहीं की जाती तो किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर धान लादकर सड़क पर उतरने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में आजाद अंसारी, ग्राम प्रधान ईश्वर कोल, चंद्र प्रकाश उर्फ पप्पू दुबे, आफताब,दिनेश सिंह, त्रिलोकी, शिवशंकर, रामचंदर, मेवालाल मौर्य, शिवपूजन सिंह,हीरालाल यादव, दयानंद, मनोहर, गुदरी, राजकुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed