{"_id":"5f67a3388ebc3e0a00771c51","slug":"angry-farmers-burnt-effigy-of-mp-and-mla-chandauli-news-vns5484443119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज किसानों ने फूंका सांसद और विधायक का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज किसानों ने फूंका सांसद और विधायक का पुतला
विज्ञापन
कंदवा। नहरों में टेल तक पानी न पहुंचने से नाराज किसानों ने रविवार की शाम असना और डेढ़गांवा में सांसद और विधायक का पुतला फूंका। किसानों ने आगे भी अन्य जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों का पुतला दहन करने का एलान किया। इसके पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने धरना स्थल पर पहुंचकर अनशन पर बैठे मुन्ना फकीर का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले क्षेत्रीय किसान पिछले पांच दिनों से धरने पर बैठे हैं। पानी न पहुंचने से नाराज किसानों ने दो दिन पूर्व ही नहर में पानी न आने पर जनप्रतिनिधियों का पुतला दहन की घोषणा की थी। किसानों की घोषणा को देखते हुए सुबह से ही पुलिस तैनात हो गई थी। वहीं किसान पुतला तैयार कर दहन की तैयारी में जुट गए। दिन भर इंतजार के बाद शाम के वक्त किसानों ने धरना स्थल से कुछ दूरी पर सांसद और विधायक का पुतला दहन किया। इस मौके पर भाकियू के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, संत विलास सिंह,रतन सिंह,नागेंद्र सिंह, अरुण सिंह,रविन्द्र सिंह मुन्ना, संजय, प्रेमशंकर सिंह, श्याम बिहारी चौबे, मुन्नी बिंद, झुनखुन, रमाशंकर यादव रहे। अध्यक्षता सुमंत सिंह अन्ना ने किया।
कंदवा। अदसड़ और चारी लिफ्ट कैनाल के निर्माण में हुई धांधली की जांच की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के नेतृत्व में किसानों का अदसड़ पंप कैनाल पर चल रहा धरना रविवार को तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। तीसरे दिन भी किसी जिम्मेदार अधिकारी के धरना स्थल पर नहीं पहुंचने से किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चेताया कि जब तक चारी व अदसड़ लिफ्ट कैनाल के निर्माण में हुई धांधली की जांच कर दोषियों को दंडित नहीं किया जाता तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान किसान नेता रतन सिंह ने कहा कि लिफ्ट कैनालों के निर्माण में हुई अनियमितता का दंश किसानों को भुगतना पड़ रहा है।कहा कि चारी व अदसड़ लिफ्ट कैनाल के निर्माण में काफी अनियमितता बरतती गई है।जिससे टेल के किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है।इस दौरान शेषनाथ यादव,अजीत सिंह,अम्बरीश सिंह,दिनेश बिंद,अंजनी सिंह,सन्तोष कुमार,अखिलेश कुमार आदि रहे। अध्यक्षता ज्ञानचन्द्र सिंह गुआ व संचालन अंजनी तिवारी ने किया।संवाद