{"_id":"57f2ba4b4f1c1b1b3e27003d","slug":"angry-fans","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने किया प्रदर्शन
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
पुतला फूंकते वार्डवासी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में व्याप्त समस्याओं को लेकर लोग आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं। सोमवार को इस्लामपुर के लोगों ने वार्ड में गंदगी, जल जमाव आदि की समस्याओं से नाराज होकर नगरपालिका प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इसी तरह वार्ड नंबर छह बिछड़ी के लोगों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का घेराव किया। चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
नगर पालिका के वार्ड नंबर छह में नाली, सड़क आदि का निर्माण नही हुआ है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। वार्ड में दशरथ चौहान के मकान से बाबूलाल पटेल के मकान तक सीसी रोड निर्माण के लिए टेंडर कराया गया, लेकिन आज तक निर्माण शुरू नहीं हुआ। मुहल्ले के लोगों की माने तो ठेकेदार शिवदत्त यादव बार बार टाल मटोल कर रहा है। इससे नाराज होकर वार्ड के लोगों ने पूर्व सभासद राजाराम सोनकर के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय पहुंच कर अधिशासी अधिकारी का घेराव किया। इस दौराान भैयालाल पटेल, शमीम खान, संजय सिंह, रोशन आदि रहंे।