{"_id":"683f41dfb19d3d5ee806a404","slug":"angry-at-the-threats-the-lekhpal-union-staged-a-sit-in-chandauli-news-c-189-1-svns1011-131928-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: धमकी दिए जाने से नाराज लेखपाल संघ ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: धमकी दिए जाने से नाराज लेखपाल संघ ने दिया धरना
विज्ञापन
सकलडीहा। इकबालपुर में बीते दिनों मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने खनन रोकवा दिया। आरोप है कि उसके दूसरे दिन एक व्यक्ति ने फोन कर लेखपाल के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। लेखपाल ने इसकी शिकायत एसओ धानापुर और सीओ से की, लेकिन आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज लेखपाल संघ ने मंगलवार को धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई तो लेखपाल बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। उधर, लेखपालों के धरने फरियादी पूरे दिन परेशान रहे।
लेखपाल संघ का आरोप है कि बीते 15 मई को इकबालपुर में मिट्टी खनन हो रहा था। सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल विजय जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर खनन रोकवा दिया। आरोप है कि उसके दूसरे दिन 16 मई को लेखपाल के फोन नंबर पर फोन कर एक व्यक्ति ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। संबंधित लेखपाल ने लेखपाल संघ के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। लेखपाल संघ ने धानापुर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेखपालों का कहना है कि इसके बाद भी आरोपी के खिलाफ न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही कोई कार्रवाई की गई। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अरुण अवस्थी ने चेतावनी दी कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। धरना देने वालों में चंदन यादव, वीरेंद्र कौशल, विजय जाययसवाल, अनिल कुमार राय, कर्मजीत, संजय पचौरी, रामबली आदि शामिल रहे। उधर, सीओ रघुराज ने बताया कि थाने पर शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।