फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Angered by the cutting of chakrod, the villagers protested

Chandauli News: चकरोड काटने से नाराज़ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 05 Aug 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Angered by the cutting of chakrod, the villagers protested
चहनिया । नैढ़ी गांव में यादव बस्ती में जाने के लिए रास्ता न होने से लोगों को आने जाने के काफी समय से दिक्कत हो रही थी। ग्राम प्रधान मार्ग का निर्माण करा रहे हैं। एक सफाई कर्मचारी ने मार्ग की मिट्टी काट दी। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


नेढ़ी गांव में मुख्य मार्ग से होते हुए यादव बस्ती तक जाने के लिए मार्ग नहीं था। लोग खेतों से होकर आते जाते थे। बरसात के दिनों में खेतों में पानी भरने पर ग्रामीणों को काफी दूरी तय करनी पड़ती थी। ग्रामीणों के अनुरोध पर ग्राम प्रधान राम अशीष यादव ने निर्माण कार्य शुरू कराया। वहीं गांव के ही एक सफाई कर्मचारी ने मार्ग की मिट्टी काट दी। ग्राम प्रधान ने बताया कि सरकारी जमीन पर चक मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। एक सफाईकर्मी ने चकमार्ग को काट दिया था। उसके विरुद्ध विकासखंड अधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed