फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Anganwadi center will already be buzzing for the children

आगंनबाड़ी केंद्र बच्चों की चहल पहले से होगे गुलजार

Mon, 21 Feb 2022 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi center will already be buzzing for the children
चंदौली। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की पढ़ाई एकदम ठप हो गई थी। लेकिन अब सोमवार से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की चहल पहल से गुलजार हो जाएंगे। क्योंकि शासन ने केंद्रों को संचालित करने का फरमान जारी कर दिया। हालांकि केंद्रों की साफ-सफाई और सेनिटाइजशन करना अनिवार्य है। इसके लिए ग्राम प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

जिले में 18 सौ से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। जहां पौने दो लाख बच्चे पंजीकृत है। केंद्रों पर बच्चों खेलने के लिए खिलौने तथा पढ़ाई के लिए सामान उपलब्ध होता है। बच्चों की देखरेख तथा उनके ज्ञानवर्धन की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के उपर होती हैं। लेकिन कोरोना कॉल के चलते बच्चों में संक्रमण फैलने की आशंका से आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया था। इसके चलते सभी केंद्र एकदम सुनसान हो गए थे। लेकिन सोमवार से केंद्रों को खोलने का फरमान आने के बाद बच्चों के अभिभावकों में चेहरे खिल गए है।
विज्ञापन

चंदौली। आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालन से पहले परिसर को साफ सुथरा कराया जाएगा। इसके बाद पूरे परिसर को सेनिटाइज कराया जाएगा। इसके लिए ग्राम प्रधान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं केंद्र पर आने वाले बच्चों को मास्क पहनना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने के लिए आदेश दे दिया गया है। बच्चों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराने और मास्क के प्रयोग कराने की जिम्मेदारी सहायिका की होगी। साफ-सफाई और सेनिटाइजेशन कराया जा रहा है। जया त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed