फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ananya got first place in science exhibition

Chandauli News: विज्ञान प्रदर्शनी में अनन्या को मिला प्रथम स्थान

Sat, 11 Jan 2025 04:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:38 PM IST
विज्ञापन
Ananya got first place in science exhibition
सैयदराज । जिला विज्ञान क्लब की ओर से शुक्रवार को असंगठित क्षेत्र के नव प्रवर्तकों के लिए जनपदीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन नेशनल इंटर काॅलेज में किया गया। इसमें नवाचार और नवीन तकनीक के प्रयोग को दर्शाने वाले मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में सरस्वती इंटर कॉलेज टांडा की अनन्या सिंह के मॉडल को सराहा गया और उसे पहला पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बच्चा बाबू अग्रहरि ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि बच्चा बाबू अग्रहरी ने कहा कि सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत एवं लगन आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि शशिकांत राय ने चंदौली जनपद में एक उत्पाद के रूप में काला चावल की महत्ता बताते हुए प्रतिभागियों को नवाचार एवं नवीन तकनीक के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्र छात्राओं को मौलिकता एवं विज्ञान तकनीक के बढ़ावा देने पर बल दिया। जिला विज्ञान समन्वयक डा. कृष्ण मुरारी सिंह ने कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की । कार्यक्रम में अनन्या सिंह सरस्वती इंटर कालेज टांडा प्रथम, प्रवीण चौबे आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज चकिया द्वितीय, आदर्श कुमार सनबीम मुगलसराय एवं निशा कुमारी किसान इंटर काॅलेज बरहनी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। नेशनल इंटर काॅलेज के प्रशांत गुप्ता, सोनू कुमार, मो. अख्तर, शिवम यादव, शिखा श्रीवास्तव, आयुषी सिंह, अंकुर कुमार, तनवीर आलम, राम आसरे कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मृत्युंजय कुमार सिंह, कृष्णन द्विवेदी, मनोज कुमार गिरी रहे। इस मौके पर उमेश तिवारी, ओम प्रकाश सिंह, दीनबंधु, सतीश तिवारी, मोहित तिवारी, रामाश्रय प्रसाद मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनिल कुमार और संचालन अजय कुमार झा ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed