फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   An unidentified woman was killed after being hit by a train under a highway bridge

Chandauli News: हाईवे ब्रिज के नीचे अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत

Thu, 08 Jan 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
An unidentified woman was killed after being hit by a train under a highway bridge
नियामताबाद। जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंधीताली हाईवे ब्रिज के नीचे बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतका की उम्र लगभग 44 वर्ष आंकी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार महिला का शव सिंधीताली रेलवे पुल के नीचे, पोल संख्या 129/35 के पास पड़ा मिला। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला किसी मालगाड़ी की चपेट में आकर हादसे का शिकार हुई है। हालांकि यह आत्महत्या है या दुर्घटना, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed