फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   An old woman separated from her family in Prayagraj reached Mahabalpur

Chandauli News: प्रयागराज में अपनों से बिछड़ी वृद्ध महिला महाबलपुर पहुंची

Wed, 19 Feb 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
An old woman separated from her family in Prayagraj reached Mahabalpur
दुलहीपुर। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गई आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के खुटौली गांव निवासी महिला तीन दिन पहले अपनों से बिछड़ गई। प्रयागराज से भटकते हुए वह महालबपुर गांव पहुंच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से बात कर उसके परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद भतीजा गांव में पहुंचा। यहां पुलिस ने महिला को भतीजे को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के खुटौली गांव निवासी पतिराम यादव की पत्नी सरस्वती देवी (70) अन्य महिलाओं के साथ 15 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए निकली थीं। सुबह स्नान के बाद गंगा मइया की पूजा करने के बाद वापसी में सरस्वती देवी रास्ता भटक गईं। साथ के सभी लोग उनको ढूढते रहे, परंतु वह नहीं मिलीं। इसके बाद उनके साथ गई महिलाओं ने घर वालों को जानकारी दी। इससे घर में कोहराम मच गया। उधर, सरस्वती देवी सोमवार को भटकते-भटकते दुलहीपुर चौकी क्षेत्र के महाबलपुर गांव में पंकज सोनकर के घर पहुंच गईं। पंकज ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सरस्वती देवी से जानकारी लेकर उनके परिजनों को सूचना दी। उनके मिलने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। मंगलवार की सुबह पहुंचा भतीजा सुदर्शन यादव उन्हें देखकर रोने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed