फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   An hour's rain exposed the cleanliness system

Chandauli News: एक घंटे की बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल

Fri, 05 Jul 2024 04:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
An hour's rain exposed the cleanliness system
पीडीडीयू नगर। दोपहर में एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से बृहस्पतिवार को सफाई व्यवस्था की कलई खुल गई। नालियां उफनाने से सड़कों और गलियों में घुटने तक पानी भर गया। कई कार्यालयों और स्कूलों के परिसर में भी जलभराव हो गया। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में करीब दो बजे मूसलाधार बारिश होने से सड़कों और गलियों में ही नहीं, स्कूलों, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों और कोतवाली परिसर में लबालब पानी भर गया। नाले-नालियों की सफाई के दावे हवाहवाई हो गए। इससे आने-जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बार-बार बिजली कटौती से भी लोग परेशान रहे। बारिश के बावजूद गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। इसी तरह कंदवा क्षेत्र के कंजेहरा गांव में जलभराव हो गया। नालियों का मलबा सड़क पर बहता रहा, जिससे लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। एक डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दो दिनों तक जिले होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed