फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   An accident occurs every other day, resulting in 10 deaths, and 7 of those involved had been drinking alcohol.

Chandauli News: हर दूसरे दिन हादसा, 10 की मौत, 7 ने पी थी शराब

Mon, 19 Jan 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
An accident occurs every other day, resulting in 10 deaths, and 7 of those involved had been drinking alcohol.
पीडीडीयू नगर। चंदौली में तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने की लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। हालात यह हैं कि जिले में हर दूसरे दिन एक सड़क हादसा हो रहा है। आंकड़े चौंकाने वाले हैं। 15 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 के बीच महज 32 दिनों में 17 सड़क हादसे हुए, जिनमें 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 7 घटनाओं में चालकों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। ये सभी युवा थे। वहीं हादसों में एक महिला और नौ पुरूषों की मौत हुई। सबसे अधिक हादसे पड़ाव–पीडीडीयू नगर मार्ग पर दर्ज किए गए, जो जिले का सबसे संवेदनशील और व्यस्त मार्ग माना जाता है।
विज्ञापन

इन हादसों ने साफ कर दिया है कि नशा और रफ्तार का घातक मेल जिले की सड़कों को कब्रगाह में बदल रहा है। पुलिस जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों में बार-बार यह तथ्य सामने आया कि वाहन चालक नशे में धुत थे और नियंत्रण खो बैठे।
विज्ञापन

2025 का खौफनाक आंकड़ा : पीडीडीयू नगर। सिर्फ एक महीना ही नहीं, पूरे 2025 में चंदौली में 246 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 177 लोगों की मौत और 180 लोग घायल हुए। यातायात विभाग के अनुसार 35 से अधिक मामलों में शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed