फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ambulance workers delivered the woman midway

एंबुलेंस कर्मियों ने महिला का बीच रास्ते में कराया प्रसव

Fri, 14 Jan 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ambulance workers delivered the woman midway
स्वास्थ्य विभाग में तैनात 108 के एंबुलेंस कर्मियों ने शुक्रवार को जिला अस्पताल आ रही गर्भवती महिला की हालत खराब होने पर बीच रास्ते में ही वाहन रोककर सुरक्षित प्रसव कराया। कर्मियों की कार्य कुशलता के चलते जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। प्रसूता महिला को सदर पीएचसी पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सदर ब्लाक के टीरो गांव निवासी काजू की पत्नी उर्मिला देवी गर्भवती थी। शुक्रवार को अचानक दर्द होने पर पति ने 108 एंबुलेंस पर फोन करके सहायता की मांग करते हुए वाहन उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। कुछ ही देर में स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस उनके घर पहुंच गई। वाहन से गर्भवती महिला सहित अन्य लोगों को लेकर एंबुलेंस कर्मी जिला अस्पताल आ रहे थे कि बीच रास्ते में ही उर्मिला देवी की हालत बिगड़ गई। यह देेख एंबुलेंस में तैनात पायलट संदीप यादव और स्वास्थ्य कर्मी संदीप कुमार ने आपात स्थिति में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। इस दौरान जच्चा और बच्चा बिल्कुल सुरक्षित रहे। पीएचसी प्रभारी पीपी उपाध्याय ने बताया कि एंबुलेंस में सभी प्रकार के उपकरण फर्स्ट ऐड बॉक्स जरूरी की दवाएं हमेशा मौजूद रहता है। जिसकी मदद से ही कर्मियों ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed