फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ambulance overturned daughter-in-law's death, mother-in-law and father-in-law injured

एंबुलेंस पलटी बहू की मौत, सास और ससुर घायल

Thu, 21 May 2020 04:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Ambulance overturned daughter-in-law's death, mother-in-law and father-in-law injured
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के समीप नेशनल हाइवे पर बृहस्पतिवार को एक एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे एंबुलेंस हाइवे पर पलट गया। इसमें की सवार बहू की मौत हो गई और सास व ससुर गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एंबुलेंस चालक घटना के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन

बिहार के जिला सासाराम निवासी राजेंद्र सिंह (60) पत्नी बासमती देवी (60) के साथ बीमार बहू दया देवी (35) को लेकर इलाज के लिए बीएचयू जा रहे थे। जैसे ही झांसी गांव के समीप पहुंचे की एंबुलेंस अनियंत्रित हो कर खड़ी ट्रक में टकरा गई। इससे एंबुलेंस हाइवे के बीच में पलट गई। इसमें बहू दया देवी की मौके पर ही मौत हो गई और ससुर राजेन्द्र सिंह व सास बासमती गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed