फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Along with Holi special, regular trains are also getting late

Chandauli News: होली स्पेशल के साथ नियमित ट्रेनें भी हो रही हैं लेट

Tue, 25 Mar 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Along with Holi special, regular trains are also getting late
पीडीडीयू नगर। यात्रियों की सुविधा के लिए 30 से ज्यादा होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। हालांकि नियमित ट्रेनों के साथ ही स्पेशल ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं। सोमवार को दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं डाउन आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 15.30 घंटे लेट रही।
विज्ञापन

सोमवार की शाम छह बजे तक डाउनलाइन की ओर जाने वाली पंजाब मेल, नंदन कानन एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस एक घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल तीन घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस एक घंटे, दून एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। इसी तरह गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस दो घंटे, दानापुर-सिकंदराबाद होली स्पेशल साढ़े 10 घंटे, आनंद विहार-दानापुर एसी स्पेशल साढ़े छह घंटे, बाबा वैद्यनाथ धाम हमसफर एक्सप्रेस तीन घंटे लेट रही। इसी तरह से आनंद विहार-गया होली स्पेशल साढ़े चार घंटे, नई दिल्ली-गया होली स्पेशल तीन घंटे, आनंद विहार-जयनगर होली स्पेशल दो घंटे, नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे, आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस एक घंटे, अगरतल्ला-रानी कमलापति स्पेशल फेयर तीन घंटे, मुबई-सहरसा होली स्पेशल सवा 10 घंटे लेट रही। उधर, अपलाइन की ओर जाने वाली मुजफ्फरपुर-आनंद विहार होली स्पेशल दो घंटे, पटना-नई दिल्ली होली स्पेशल एक घंटे, मालदा टाउन-आनंद विहार होली स्पेशल तीन घंटे, संतरागाछी-आनंद विहार विकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा चार घंटे, एर्नाकुलम-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed